हरदा: हरदा में संविदा स्वास्थ्यकर्मियों का अनोखा प्रदर्शन, भैंस के आगे बीन बजाकर जताया विरोध
Harda, Harda | Jun 8, 2026 अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर हड़ताल पर बैठे संविदा स्वास्थ्यकर्मियों का आंदोलन सोमवार को सातवें दिन भी जारी रहा। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार और प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के लिए अनोखा प्रदर्शन किया। हड़ताली कर्मचारियों ने भैंस के आगे बीन बजाकर अपना विरोध दर्ज कराया।