फुलवरिया: बथुआ बाजार के एक्सीलेंट कोचिंग सेंटर के 17 छात्र छात्राओं ने बिहार पॉलिटेक्निक और पैरामेडिकल में लहराया परचम, सम्मानित
फुलवरिया प्रखंड के बथुआ बाजार स्थित एक्सीलेंट कोचिंग सेंटर के 17 छात्र छात्राओं ने बिहार पॉलिटेक्निक और पैरामेडिकल की परीक्षा में सफलता हासिल कर परचम लहरा दिया है। इस उपलक्ष में सोमवार की दोपहर 1 बजे कोचिंग संचालक कमलेश शर्मा के द्वारा छोटे से समारोह का आयोजन का सफल छात्र-छात्राओं को मेडल पहनकर सम्मानित किया गया और बधाई के साथ-साथ शुभकामनाएं दी गई।