बिहिया: बनाही स्टेशन पर चोरी की योजना बना रहे चार शातिरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, बरामद हुए हथियार, कारतूस व चाकू
रेल पुलिस ने अपराधियों के मंसूबों को पानी फेरते हुए, एक बड़े गैंग का पर्दाफाश किया है। रेल थाना आरा में दर्ज केस के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बनाही रेलवे स्टेशन के पश्चिम छोर से चार शातिरों को उसे वक्त दबोच लिया जब वह किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। प्रभारी थाना अध्यक्ष रानी कुमारी जगरानी के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में हथियार और नगद