सत्तर कटैया: टिपिया टोला गांव में हुये शोभा देवी हत्याकांड मामले पीड़ित परिवार के सदस्यों ने अभियुक्त की गिरफ्तारी का किया मांग
टिपिया टोला गांव में लगभग एक माह पूर्व शोभा देवी की ससूरालवालों ने हत्या कर दी थी और साक्ष्य छुपाने के लिए लाश को जला दिया था। पीड़ित परिवार द्वारा बिहरा थाना में किये गये शिकायत पर तीन लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेजा था। पीड़ित परिवार के लोगों ने इस मामले में शेष अन्य दोषी लोगों को गिरफ्तार करने की मांग की है।