थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव ठार बल्दी में मां केला देवी क्रिकेट टूर्नामेंट का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व विधायक शिव सिंह चक और समाजसेवी कप्तान सिंह निषाद ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर इस टूर्नामेंट का शुभारंभ किया।