देवसर: बन्द पड़ी नल जल योजनाओं को शीघ्र करें प्रारम्भ - कलेक्टर
बन्द पड़ी नल जल योजनाओं को शीघ्र करें प्रारम्भ - कलेक्टर बंद पड़ी नल जल योजनाओं को चालू करने तथा बंद हैंडपंपों को चालू कराने के साथ साथ अति महत्वाकांक्षी पी एम जनमन योजना का शत् प्रतिशत लाभ पात्र हितग्राहियों को एक सप्ताह के अन्दर दिया जाना सुनिश्चित किया जाय। उक्त आशय का निर्देश कलेक्टर श्री चन्द्रशेखर शुक्ला के द्वारा दिया गया।