रामगढ़ताल थाना क्षेत्र में युवक को धक्का देकर मोबाइल फोन लूटने के आरोपी को पुलिस ने मंगलवार रात में क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से लूटा गया मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद कर बुधवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी की पहचान बड़हलगंज के कोड़ार उर्फ बघोट गांव निवासी मयंक कुमार साहनी के रूप में हुई।