जिले के 04 परीक्षा केंद्रों पर फौकनिया एवं मौलवी की परीक्षा आयोजित की गयी. इस दौरान प्रथम पाली में कुल 1,121 परीक्षार्थियों में 1,060 उपस्थित एवं 61 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वहीं दूसरी पाली में कुल 1,121 परीक्षार्थियों में 1,061 उपस्थित एवं 60 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. इस बात की जानकारी मंगलवार की शाम 05:00 बजे जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार ने दी.