कटिहार: स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आया एक व्यक्ति, घायल को अस्पताल में भर्ती किया गया, पहचान नहीं हो पाई
स्टेशन के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति जख्मी हो गया। यह मामला दिन के दो बजे का है। पीड़ित को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ चिकित्सकों की देखरेख में पीड़ित का इलाज चल रहा है। पीड़ित की पहचान नहीं हो पायी है।