कटिहार: राजेंद्र आश्रम कांग्रेस कार्यालय में बैठक, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के बिहार प्रभारी रहे मौजूद
रविवार की दोपहर 2 बजे कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष इजहार अली के नेतृत्व में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के बिहार प्रभारी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। बैठक में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जुड़े नेता व कार्यकर्ता भी शामिल हुए। बिहार प्रभारी ने कहा जिले में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ को और मजबूत किया जाए।