बरेली: बरेली में अमन की मिसाल, 1392 मस्जिदों और 176 ईदगाहों में शांतिपूर्ण अदा हुई बकरीद की नमाज़, ड्रोन से हुई निगरानी
बरेली में ईद-उल-अजहा यानी बकरीद का त्योहार पूरे जिले में शांतिपूर्ण और भाईचारे के माहौल में सकुशल सम्पन्न हुआ। जिला प्रशासन और पुलिस की मुस्तैदी के चलते कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। जिलाधिकारी अविनाश सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य लगातार पूरे जिले की मॉनिटरिंग करते रहे। जिले की 1392 मस्जिदों और 176 ईदगाहों में नमाज अदा की गई।