खरगौन: मोबाइल में एक क्लिक और खाली हो सकता है आपका बैंक अकाउंट! खरगोन पुलिस ने शुरू किया बड़ा साइबर अलर्ट अभियान
मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में साइबर अपराधों के खिलाफ पुलिस का विशेष अभियान "SAFE CLICK 2.0" लगातार जारी है। अभियान के दूसरे दिन भी जिलेभर में बड़े स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर 24 जून से 8 जुलाई तक चल रहे इस अभियान के तहत स्कूलों, कॉलेजों, बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को साइबर ठगी से