बेरमो: अमलो में संयुक्त छापामारी: 35 टन से अधिक अवैध कोयला जब्त, सीसीएल को सौंपा
Bermo, Bokaro | Jun 16, 2026 बेरमो थाना अंतर्गत सीआईएसएफ, पुलिस और सीसीएल सुरक्षा गार्ड की संयुक्त टीम ने अमलो रेलवे साइडिंग के पास 05 नंबर पीपल धोरा बस्ती में बड़ी कार्रवाई करते हुए 35.670 टन अवैध कच्चा कोयला जब्त किया।मंगलवार समय लगभग साढ़े चार बजे बताया गया कि सीआईएसएफ सीसीएल करगली कमांडेंट राज प्रताप सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि बस्ती में कोयला चोरों ने अवैध रूप से कोयला जमा कर।