नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में गतिविधि तेज हो गयी है. वहीं चुनाव में अपना किस्मत आजमाने को लेकर गुरूवार 29 जनवरी से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो रही है. इसको लेकर बुधवार सुबह साढ़े 11 बजे से गम्हरिया प्रखंड मुख्यालय में नामांकन प्रक्रिया को लेकर तैयारी शुरू कर दी गयी है.