ग्वालियर गिर्द: भीषण गर्मी में जंगल के राजा ने फव्वारे से खुद को पहुंचाई राहत, वीडियो वायरल
ग्वालियर चंबल संभाग में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है, आसमान से बरसती आग से आम इंसान ही नहीं बल्कि पशु पक्षी भी परेशान हो रहे हैं।गांधी प्राणी उद्यान में बुधवार दोपहर एक अजीब नजारा देखने को मिला, जब व्हाइट टाइगर तेजस ने उनके बाडे को ठंडा रखने के लिए चलाए गए फब्बारे से अपने आप को राहत देने की कोशिश की। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।