कोडरमा: झुमरी तिलैया साहू धर्मशाला में जेएलकेएम का संगठन विस्तार, बड़ी संख्या में लोगों ने थामा पार्टी का दामन
झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता द्वारा शुक्रवार को 11 बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा द्वारा झुमरी तिलैया स्थित साहू धर्मशाला, ब्लॉक रोड में आयोजित जिला पुनर्गठन एवं संगठन विस्तार कार्यक्रम उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।