रघुराजनगर नगरी: पोड़ी गरादा गांव में 4 माह से 63 केवी का ट्रांसफार्मर जला, ग्रामीण परेशान
सतना जिला अंतर्गत उचेहरा तहशील के ग्राम पोड़ी गरादा में पिछले लगभग 4 माह से 63 केवी का विद्युत ट्रांसफार्मर जला पड़ा है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लंबे समय से ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण गांव में बिजली आपूर्ति प्रभावित है और लोगों के दैनिक कार्यों पर असर पड़ने के साथ ग्रामीण हो रहे बीमार। सूचना के बाद भी अमला बना अंजान।