जखनिया: किशुनपुर गांव में एक घर से नकदी समेत लाखों के आभूषण चोरी, सोते रह गए परिवार के सदस्य
किशुनपुरा में रात चोरों ने हरकेश यादव के घर को निशाना बनाया। परिवार के लोगों ने आशंका जताते हुए कहा कि चोर संभवत पीछे के निकले हुए ईट के सहारे छत पर चढ़े और सीडी का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। घर के अंदर अन्य कमरों में परिवार के सदस्य सो रहे थे. कमरे का ताला तोड़कर 52000नगदी सहित लाखों की जेवरात चोरी कर फरार हो गए। पुलिस ने पहुंचकर जांच में जुटी है।