छतरपुर नगर: खेत की जुताई को लेकर विवाद, बुजुर्ग किसान पर लाठी-डंडों से हमला,जिला अस्पताल में भर्ती।
छतरपुर सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम बराचखेरा में खेत की जुताई को लेकर हुए विवाद में एक बुजुर्ग किसान के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घायल ठाकुरदास पटेल पिता स्व. मंगलदीन ने बताया कि वह आज 14 जून दोपहर करीब 12:30 बजे अपने खेत की जुताई करवाने गया था।इसी दौरान गांव के रामावतार पटेल, खेमचंद्र पटेल और रमेश पटेल वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगा।