बालोद: बालोद की 5000 साल पुरानी विरासत पर दुनिया की नजर, करकाभाट महापाषाणीय स्थल का अध्ययन करने दक्षिण कोरिया से शोधकर्ता पहुंचे
Balod, Balod | May 6, 2026 छत्तीसगढ़ की प्राचीन सभ्यता और सांस्कृतिक विरासत अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रही है। बालोद जिले में स्थित लगभग 5000 वर्ष पुराना करकाभाट महापाषाणीय स्थल विदेशी शोधकर्ताओं के आकर्षण का केंद्र बन गया है। हाल ही में दक्षिण कोरिया से दो शोधकर्ता इस ऐतिहासिक स्थल का अध्ययन करने यहां पहुंचे।