सिकंदरा: सिकंदरा सीएचसी में आशा कार्यकर्ताओं ने 14 सूत्रीय मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन
शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे सिकंदरा सीएचसी परिसर में आशा कार्यकर्ताओं ने 14 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपने वेतन में वृद्धि और बकाया मानदेय एकमुश्त दिए जाने की मांग की।आशा कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे पिछले कई दिनों से लगातार धरना-प्रदर्शन कर रही हैं, लेकिन अब तक उनकी मांगों पर कोई