सिकंदरा: कांधी गांव के पास NH-2 पर दर्दनाक सड़क हादसा, कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत में छात्रा गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर
कानपुर–औरैया नेशनल हाईवे पर कांधी गांव के पास रमपुरा मोड़ पर शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार शैलेन्द्र कुमार की पुत्री अनुजा गंभीर रूप से घायल हो गई।सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अनुजा को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी सिकंदरा पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. योगेन्द्र कुमार ने उसकी