बरेली: थाना बारादरी क्षेत्र में टॉप-10 अपराधी जुबेर ‘पाया’ के अवैध होटल पर चला बुलडोजर
थाना बारादरी क्षेत्र में टॉप-10 अपराधी जुबेर ‘पाया’ के अवैध होटल पर चला बुलडोजर।जिले के टॉप-10 अपराधियों में शुमार कुख्यात जुबेर उर्फ 'पाया' के अवैध होटल पर बुधवार को प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चला दिया। बीडीए और पुलिस की संयुक्त टीम ने बारादरी थाना क्षेत्र के शहमतगंज रोड पर स्थित होटल को ध्वस्त कर दिया।