मेदिनीनगर (डालटनगंज): पलामू वासियों को सौगात: डाल्टनगंज-गढ़वा रोड से मुंबई के लिए सीधी ट्रेन सेवा शुरू
पलामू और आसपास के रेल यात्रियों के लिए लंबे समय से प्रतीक्षित बड़ी खुशखबरी मंगलवार को मिल गई। डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन और गढ़वा रोड रेलवे स्टेशन से मुंबई के लिए सीधी रेल सेवा अब नियमित रूप से शुरू हो गई है। धनबाद–लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस के नियमित परिचालन को रेलवे बोर्ड द्वारा मंजूरी मिलने के बाद मंगलवार सुबह करीब साढ़े 6 बजे रेलवे स्टेशन पर एक कार्यक्र