मारवाड़ जंक्शन: मारवाड़ जंक्शन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पर नवभारत साक्षरता परीक्षा का हुआ आयोजन
केंद्र एवं राजस्थान सरकार के निर्देश से शिक्षा से वंचित लोगों के लिए शुरू की गई नवभारत साक्षरता पहल के तहत आज मारवाड़ जंक्शन के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सहित 38 केंद्रों पर नवभारत साक्षरता परीक्षाओं का आयोजन हुआ, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शंकर सिंह उदावत द्वारा इन परीक्षा केदो का निरीक्षण भी किया गया परीक्षा को लेकर लोगों में उत्साह देखा गया