पटना स्थित जनता दल (यू) प्रदेश कार्यालय के कर्पूरी सभागार में आयोजित मिलन समारोह में बेलसंड की पूर्व विधायक सुनीता सिंह चौहान एवं वरिष्ठ नेता राणा रणधीर सिंह चौहान ने अपने समर्थकों के साथ पुनः जद(यू) की सदस्यता ग्रहण की। भवन निर्माण मंत्री लेशी सिंह ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से दोनों नेताओं का पार्टी परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि उनका अनुभव, राजनीतिक प्रतिबद्धता और जनसेवा के प्रति समर्पण संगठन को नई मजबूती प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री एवं जद(यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के नेतृत्व में पार्टी सुशासन, सामाजिक न्याय और विकास की राजनीति को आगे बढ़ाते हुए बिहार के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, मंत्री श्रवण कुमार सहित कई विधायक, विधान पार्षद और पार्टी के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे...👇
Leshi Singh #cfnnews #bihar #samratchoudhary
Purnea East, Purnia | Aug 1, 2026