करकेली अंतर्गत ग्राम मुंडा मे बीते करीब 6 माह से गौशाला के पास का ट्रांसफार्मर बिगड़ा हुआ है।जिससे लोगो को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार बिजली विभाग के अधिकारियो को बिगड़े ट्रांसफार्मर को सुधारवाये जाने की मांग कर चुके हैं लेकिन स्थिति ज्यो की त्यों बनी हुई है।विभाग के जिम्मेदारो की उदासीनता से बिगड़े ट्रांसफार्मर अभी तक दुरुस्त नही किया गया है।