डंडई: महुदंड में जलमीनार बनी चिंता का कारण, एक साल से उल्टा पड़ा सोलर प्लेट, हादसे का खतरा बढ़ा
Dandai, Garhwa | Apr 23, 2026 डंडई प्रखंड के तसरार पंचायत अंतर्गत महुदंड गांव में पेयजल व्यवस्था के लिए बनाया गया जलमीनार अब ग्रामीणों के लिए राहत नहीं, बल्कि डर का कारण बनता जा रहा है। रामावतार सिंह के घर के पास पीएचडी विभाग द्वारा निर्मित इस जलमीनार का सोलर प्लेट बीते वर्ष आए तेज तूफान में पलट गया था, जो आज तक उसी हालत में पड़ा हुआ है। गुरुवार सुबह करीब 11:00 बजे ग्रामीणों ने एक बार