ऊंचाहार: शिवगुलाम का पुरवा अरखा गाँव में एचटी लाइन के करंट की चपेट में आया कथित लाइनमैन, किया गया रेफर
ऊँचाहार क्षेत्र के शिवगुलाम का पुरवा अरखा गाँव में बुधवार की दोपहर, जिम्मेदारों की लापरवाही के कारण निजी लाइनमैन हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलस गया, जिसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।क्षेत्र के बाल किशन का पुरवा आइमा जहनियां गाँव का रहने वाला राहुल निजी तौर पर कार्य करता है।जो हाईटेंशन लाइन में प्रवाहित करंट की चपेट में आकर झुलस गया।