नावकोठी: पहसारा पूर्वी पंचायत के सतभरिया चौर में 4 महीने से ट्रांसफार्मर खराब, सिंचाई व्यवस्था प्रभावित
नावकोठी प्रखंड के पहसारा पूर्वी पंचायत के सतभरिया चौर में 4 महीने से बिजली ट्रांसफार्मर के खराब रहने के कारण किसानों के 35 एकड़ खेतों में सिंचाई व्यवस्था प्रभावित हो गई है। किसान स्थानीय निजी पंप के सहारे सिंचाई कर रहा है। जिससे किसानों के ऊपर आर्थिक बोझ बढ़ गया है। लोगों ने ऐसे जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की है।