उंटारी रोड: सिंगरौली में ट्रेन की चपेट में आने से रेलकर्मी की मौत, लहर बंजारी गांव में शोक
उंटारी रोड थाना क्षेत्र के लहर बंजारी गांव निवासी रेलवे कर्मी रविन्द्र चौधरी (40) की सिंगरौली स्टेशन क्षेत्र में किसी अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीण एवं शुभचिंतक परिवार को ढांढस बंधाने में जुटे हैं।जानकारी के अनुसार, रविन्द्र चौधरी को करीब सात-आठ वर्ष प