डेहरी: जीएनएसयू में “आईबीएम दिवस 2026 – टेक्नोवेट 2.0” का भव्य आयोजन किया गया
Dehri, Rohtas | Apr 28, 2026 जीएनएसयू में “आईबीएम दिवस 2026 – टेक्नोवेट 2.0” का भव्य आयोजन। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, जमुहार में दोपहर क़रीब दो बजे को “आईबीएम दिवस 2026 – टेक्नोवेट 2.0” का सफल आयोजन हुआ। यह कार्यक्रम “एआई इंडिया इम्पैक्ट समिट 2026” की सफलता के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य नवाचार आधारित शिक्षा और उद्योग-शिक्षा समन्वय को बढ़ावा देना था।