बांसवाड़ा: शहर के आकाशवाणी के सामने कॉलोनी में एकतरफा प्यार के चलते चाकूबाजी, पिता-पुत्री घायल, एमजी अस्पताल में उपचार जारी
बांसवाड़ा शहर के दाहोद मार्ग स्थित आकाशवाणी कॉलोनी में सोमवार रात 8 बजे को एकतरफा प्यार के चलते युवक ने घर में घुसकर युवती और उसके पिता पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।राज तालाब थानाधिकारी देवीलाल मीणा ने बताया कि साधन और उसके पिता देवनाथ को आरोपी युवक ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया।