ललितपुर: ग्राम रजवारा के पास भीषण सड़क हादसे में तीन वाहन आपस में टकराए, टली बड़ी दुर्घटना, घायलों को भेजा गया अस्पताल
ग्राम रजवारा के पास सोमवार दिन रात्रि के समय भीषण सड़क हादसे के दौरान तीन वाहन एक दूसरे से टकरा गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिकअप ने एक किर को टक्कर मार दी जिसके चलते कर अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल से जा टकराई गनीमत रही की दुर्घटना के दौरान किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई।उक्त मामले में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया था।