इटावा: गांव चमनपुरा मोड़ के पास ट्रक और पिकअप की टक्कर में एक व्यक्ति की हुई मौत, 12 लोग हुए घायल, गमी में शामिल होने जा रहे थे
Etawah, Etawah | Jul 3, 2026 इटावा थाना बसरेहर क्षेत्र के गांव चमनपुरा मोड़ के पास पिकअप और ट्रक की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई।गांव अकबरपुर निवासी यह परिवार चौबिया थाना क्षेत्र के उनवा संतोषपुर गांव में एक रिश्तेदारी में गमी में शामिल होने के लिए पिकअप वाहन से जा रहा था। तभी यह घटना हो गई। घायलों में सात महिलाएं और 6 पुरुष शामिल हैं। हालांकि इसमें एक 50 वर्षीय राजेश की मौत हो गई।