इटावा: पुलिस लाइन के समीप नो एंट्री के बैरियर से टकराया ट्रक, पुलिस ने शराबी चालक को हिरासत में लेकर करवाया मेडिकल
Etawah, Etawah | Mar 6, 2024 सिविल लाइन थाना के पुलिस लाइन के समीप शराब के नशे में ट्रक चला रहे ट्रक चालक ने देर शाम नो एंट्री बैरियल में टक्कर मारकर बेरियल तोड़ दिया। वही थाना पुलिस ने शराबी ट्रक चालक मैनपुरी निवासी विमलेश पुत्र विजय सिंह को हिरासत में लेकर जिला चिकित्सालय में मेडिकल परीक्षण करवाते हुए मामले की जाँच सुरु की।