कटकमसांडी: एनडीपीएस एक्ट के आरोपी खड़िया मुंडा को जेल भेजा गया
कटकमसांडी थाना कांड संख्या 30/25 में एनडीपीएस एक्ट की धारा 17(सी), 18(बी) और 29 के आरोपी खड़िया मुंडा उर्फ सुकरा मुंडा को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरोपी गुरूडीह गांव का निवासी है। पुलिस के अनुसार, आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बुधवार, 18 जून 2026 को पूर्वाह्न 11:10 बजे उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया। मामले की जांच जारी है