अनगड़ा: जोन्हा चट्टी में दो बाइकों की टक्कर, चार युवक गंभीर घायल
Angara, Ranchi | Jun 17, 2026 जोन्हा चट्टी में दो बाइकों की टक्कर, चार युवक गंभीर घायल अनगड़ा प्रखंड के जोन्हा चट्टी में दो बाइकों के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। घायलों में सिल्ली लोटा निवासी कमल नाथ महतो तथा रूपरू गांव के तीन युवक शामिल हैं।