पिछोर: ग्राम बडेरा में दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर ट्राली के नीचे आने से 7 वर्षीय बच्ची की मौके पर मौत
पिछोर क्षेत्र के ग्राम बडेरा में एक हृदय विदारक हादसा सामने आया है,मृतक बच्ची के परिजनो ने आज मंगलवार दोपहर 2:00 बजे बताया है कि मानवी प्रजापति उम्र लगभग 7 वर्ष सड़क किनारे खेल रही थी उसी दौरान भूसे से भरा आईसर ट्रेक्टर ट्रॉली का पिछला पहिया बच्ची के सिर के ऊपर से गुजर गया।मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू करकी