डुबुर पंचायत में नल-जल योजना पूरी तरह ठप पड़ी है। अधिकांश वार्डों में सप्लाई बंद होने से ग्रामीणों को पेयजल के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि लोग हैंडपंप और निजी बोरिंग के सहारे पानी जुटाने को मजबूर हैं। गर्मी बढ़ने के साथ जल संकट और गंभीर हो गया है।