नगर पंचायत फुलपरास में मुख्य पार्षद श्री धर्मेंद्र कुमार साह के अनुशंसा द्वारा ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए नगर के विभिन्न स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। यह सुविधा प्रमुख चौराहों, सार्वजनिक स्थलों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों के आसपास सुनिश्चित की गई है, ताकि जरूरतमंदों, राहगीरों एवं असहाय व्यक्तियों को ठंड से राहत मिल सके।