मंडीदीप। बुधवार को नगर पालिका परिषद मंडीदीप द्वारा पटेल नगर वार्ड क्रमांक 22 में पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया। नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका राजेंद्र अग्रवाल ने पूजा कर कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर वार्ड पार्षद, नगर के गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।