हरदोई: जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने मंडी परिसर का निरीक्षण कर लिया मतगणना तैयारियों का जायजा
Hardoi, Hardoi | May 31, 2024 शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने मतगणना की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मंडी परिसर पहुंचे और गहनता से निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने कहा कि परिसर की उचित साफ सफाई और बैरीकैटिंग की मजबूत व्यवस्था की जाये। गणना कक्ष में सुरक्षा के सभी मानकों का विशेष ध्यान रखा जाये। परिसर में पेयजल की उचित व्यवस्था की जाये।