हरदोई: अतरौली क्षेत्र वाली गांव के करीब 22 वर्षीय युवती का अधजला ज़हव बरामद,एएसपी नृपेन्द्र बोले हो रही विधिक कार्यवाई
Hardoi, Hardoi | May 31, 2024 अतरौली थाना क्षेत्र में पवायां-गहदो मार्ग पर कटियार फार्म के पास से गुरुवार की शाम गुजर रहे राहगीरों ने सड़क के किनारे खड़ी सूखी घास में एक करीब 22 वर्षीय युवती का अधजला शव देखा। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम को भेजा है। अपर पुलिस अधीक्षक नृपेंद्र ने बताया कि विधिक कार्यवाई की जा रही है।