हरदोई: धरमपुर के पास शारदा नहर में उतराता मिला अज्ञात युवक का शव,पुलिस ने अज्ञात युवक के शव को लिया कब्जे में
Hardoi, Hardoi | May 31, 2024 पिहानी थाना क्षेत्र के धरमपुर के पास शारदा नहर में एक अज्ञात युवक का शव उतराता देखा गया। ग्रामीणों ने नहर में शव को देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी सूचना पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात युवक के शव को ग्रामीणों की मदद से नहर से बाहर निकलवाया और शव कब्जे में लेते हुए मर्चरी भिजवाया।और पुलिस अज्ञात युवक के शव के शिनाख्त कराने के प्रयास में जुट गई है।