राजातालाब: लोहता में ऑटो चालक अचेत अवस्था में मिला, अस्पताल ले जाते समय हुई मौत
ऑटो चालक अचेत अवस्था में मिला, अस्पताल ले जाते समय हुई मौत वाराणसी के लोहता थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर लगभग 1.30 बजे एक ऑटो चालक संदिग्ध परिस्थितियों में अचेत अवस्था में पाया गया, जिसकी अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, शिरडी गैस एजेंसी के पास करीब 35 वर्षीय एक व्यक्ति सड़क किनारे अचेत अवस्था में पड़ा मिला।