बांसवाड़ा: चिड़ियावासा में हनुमान मंदिर पर सर्व समाज द्वारा एक साथ हनुमान चालीसा का पाठ एवं सुंदरकांड पाठ का परायण किया गया
हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर चिड़ियावासा मे जालेश्वर महादेव मंदिर परिसर मे स्थित इच्छापूर्ति हनुमान जी मंदिर पर गांव के युवा मंडल के तत्वावधान मे तथा भामाशाहो के सहयोग से सर्व समाज के ग्रामीणों ने एक हीं समय पर सभी ने एक साथ शाम 6 बजे सर्व समाज के सैकड़ो लोगों ने सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ किया, क्षेत्र, कुल, प्रदेश, जिले व भारत देश की खुशहाली की कामना की गई।