सुसनेर: सब्जी मंडी में सौन्दर्यकरण के लिये नप ने लगाए सजावटी पौधे, चेन और ड्रम लगाकर सुरक्षित किये पौधे
नप ने आज बुधवार की दोपहर ढाई बजे सब्जी मंडी में सौंदर्करण की दिशा में कदम बढ़ाते हुए सजावटी पौधे लगाए गए हैं। नप अध्यक्ष प्रदीप सोनी, सीएमओ हरिओम शर्मा व भाजपा मण्डल अध्यक्ष डॉ सौरभ जैन की मौजूदगी में सब्जी मंडी में चेन लगाकर सुरक्षित की गई डिवाइड वाली जगह पर इन्हें ड्रम के अंदर लगाया गया है। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि मुकेश हरदेनिया, पार्षद प्रतिनिधि मौजूद रहे