धानापुर कस्बे में स्थित सेवा सदन अस्पताल परिसर में चंदौली प्रेस क्लब के कार्यकर्ताओं की एक शोकसभा आयोजित की गई। इस दौरान दैनिक जागरण के पूर्व ब्यूरो चीफ व वरिष्ठ पत्रकार विजय सिंह जूनियर को पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। शोकसभा में उपस्थित दर्जनों पत्रकारों ने स्व विजय सिंह जूनियर के पत्रकारिता जगत में दिए गए उल्लेखनीय योगदान को याद किया।