फिरोज़ाबाद: शिवकृपा होटल के पास हाईवे पर जोरदार टक्कर, वेन्यू कार में पीछे से घुसा ट्रक, 10 वर्षीय बालक घायल
गुरूवार दोपहर पौने तीन बजे करीब हाईवे पर शिवकृपा होटल के पास एक सड़क हादसा हो गया, जहां हुंडई वेन्यू कार में पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार रुद्र कुमार पुत्र अजय कुमार निवासी स्वामी नगर थाना शिकोहाबाद उम्र करीब 10 वर्ष के हाथ में हल्की चोट आई है, जबकि अन्य किसी को कोई चोट नहीं आई। सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा दोनों वाहनों को चौकी भिजवाया।